आभूषण रखने के आरोप में महिला हिरासत में

बरामद आभूषणों की तस्वीर
बरामद आभूषणों की तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना: आभूषण रखने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला का नाम मधु पात्र है। मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्रपुर के कादरहाट इलाके की रहने वाली तनुजा हालदार ने आभूषण चोरी को लेकर नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान तनुजा की पोती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि आभूषण उसने अपनी पड़ोसी मधु को दिए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए हावड़ा में रखे आभूषणों को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने मधु पात्र को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in