अंतिम मतदाता सूची में नाम विचाराधीन श्रेणी में होने से महिला की मौत

मृतका के घर पहुंचे मथुरापुर के सांसद बापी हालदार
सांसद बापी हालदार मृतक के परिजन से बातचीत करते हुए
सांसद बापी हालदार मृतक के परिजन से बातचीत करते हुए
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : SIR के डर और मानसिक तनाव के कारण रायदीघी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नालुआ ग्राम पंचायत के गम्भीरनाथ गांव की निवासी ज्योत्स्ना हालदार की हृदयाघात से मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के अनुसार, हाल के दिनों में SIR से जुड़े माहौल और भय के कारण वह अत्यधिक मानसिक दबाव में थीं, जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हृदयाघात से उनका निधन हो गया। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर मथुरापुर के सांसद बापी हालदार मृतका के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं और हर परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर में इस तरह की लगातार सामने आ रही दु:खद घटनाओं और मौतों के बावजूद चुनाव आयोग का रवैया चिंताजनक है। इतने लोगों की जान जाने के बाद भी यदि स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा जाता, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम चुनाव आयोग के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हैं और इसकी तीव्र निंदा करते हैं। यहां उल्लेखनीय है कि भांगड़ मिशनपल्ली इलाके की एक महिला प्रियंका चट्टाेपाध्याय की भी मौत हो गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in