नाका तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से लाखों रुपये बरामद

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: चुनावी निगरानी के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख सड़क चौराहों पर नाका तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। एसएसटी और एफएसटी की विशेष टीमें अत्याधुनिक पीटीजेड कैमरों से लैस वाहनों के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। इसी अभियान के दौरान प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिली। शुक्रवार दोपहर जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत बुड़ोरघाट नाका जांच प्वाइंट पर पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई। अचानक मिली इस बरामदगी से मौके पर मौजूद पुलिस टीम भी सतर्क हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जुल्फिकार शेख के रूप में हुई है। वह उस्ती थाना क्षेत्र के शेरपुर इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसके बयानों में असंगति पाए जाने पर पुलिस ने नकदी जब्त कर ली और उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई राशि कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से कहां ले जाया जा रहा था। मामले की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों व संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in