राम मंदिर पर सरकार्यवाह ने जो कहा मेरी भी वही राय : मोहन भागवत

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दी प्रतिक्रिया
Nagpur
राम मंदिर पर सरकार्यवाह ने जो कहा मेरी भी वही राय
Published on

नागपुर : राम मंदिर चंदा गबन मामले में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बाद अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर चढ़ावे में हुए हेराफेरी मामले में पूछे गए सवाल पर कहा कि होसबोले जी ने जो कहा था इस मामले में मेरी भी वही राय है और मैं उनकी बात से सहमत हूँ।

आपको बता दें कि विगत शुक्रवार को दत्तात्रेय होसबोले ने अपने एक जारी बयान में राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही थी।

साथ ही उन्होंने कहा था कि रामलला के मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समूचे समाज और राम भक्तों की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय से इस कठिन समय में आवश्यक धैर्य और संयम बनाये रखने की भी अपील की थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in