ज्योति बसु की 113वीं जयंती पर संग्रहालय का शुभारंभ

फासीवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की 113वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को ज्योति बसु समाजचर्चा एवं अनुसंधान केंद्र में आर्काइव, गैलरी और संग्रहालय के प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर "ज्योति बसु और वर्तमान परिस्थितियों में हमारी जिम्मेदारी" विषय पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण तथा फुटबॉल विश्व कप पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने लोकतंत्र को मजबूत करने और "नए फासीवाद" के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने बुलडोजर राजनीति, आरएसएस और भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि समाज में बढ़ते अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि केवल हॉकर्स ही नहीं, बल्कि समाज के हर तबके के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूत करना होगा।

कार्यक्रम में वाममोर्चा अध्यक्ष बिमान बसु, सूर्यकांत मिश्रा, शमिक बंद्योपाध्याय और संचिता सान्याल सहित कई वरिष्ठ वाम नेता उपस्थित रहे। अनुसंधान केंद्र के प्रतिनिधि रबीन देव ने बताया कि संग्रहालय में ज्योति बसु के जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़े कई दुर्लभ दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें उनके संबंध में ब्रिटिश सरकार द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की प्रति भी शामिल है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in