कोलकाता में दस्तक देगा मुंबई का मशहूर पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’

सॉल्टलेक और न्यू अलीपुर में शुक्रवार से खुलेंगे दो स्टोर, केक-ब्राउनी से लेकर सैंडविच और पेय पदार्थों तक मिलेगा स्वाद का नया अनुभव
Kolkata
मुंबई का मशहूर पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ कोलकाता में
Published on: 

कोलकाता : मुंबई के मशहूर बेकरी एवं पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ अब कोलकाता में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। अपनी खास ब्राउनी और स्वादिष्ट बेकरी उत्पादों के लिए पहचान रखने वाला यह ब्रांड शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को शहर में अपने पहले दो स्टोर शुरू करेगा।

ये स्टोर सॉल्टलेक और न्यू अलीपुर में खोले जाएंगे। कंपनी के सीईओ ऋषि गौर ने इसकी घोषणा की। इस अवसर पर अभिनेत्री सौरेसेनी मैत्रा भी मौजूद रहीं। दोनों स्टोर बेकरी के रूप में संचालित होंगे, जहां ग्राहक बैठकर खाने, टेकअवे और होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यहां केक, पेस्ट्री, ब्राउनी, कुकीज, नमकीन स्नैक्स, सैंडविच और विभिन्न पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, उत्पाद रोजाना ताजा तैयार किए जाएंगे। ब्रांड की खास पेशकशों में ‘ओवरलोड’ और ‘मिलियनेयर’ ब्राउनी, डच ट्रफल और तिरामिसू शामिल हैं। इसके अलावा, त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए गिफ्ट बॉक्स तथा हैम्पर भी उपलब्ध होंगे।

कंपनी के अनुसार, कोलकाता में लंबे समय से ब्रांड की शुरुआत की मांग हो रही थी। सोशल मीडिया पर हाल ही में इसके साइनबोर्ड का वीडियो भी चर्चा में आया था। ऋषि गौर ने कहा कि कोलकाता में लोग मिठाइयों और मीठे व्यंजनों के शौकीन हैं।

कंपनी चाहती है कि उसके उत्पाद रोजमर्रा के छोटे-छोटे खुशियों भरे पलों और पारिवारिक आयोजनों का हिस्सा बनें। सॉल्टलेक और न्यू अलीपुर से पूर्वी भारत में ब्रांड की विस्तार यात्रा शुरू होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News