नागेरबाजार में घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत

दमकल के दो इंजनों ने आग पर पाया काबू
मां-बेटे के शवों को उद्धार कर ले जाती हुई पुलिस
मां-बेटे के शवों को उद्धार कर ले जाती हुई पुलिस
Published on

विधाननगर : शुक्रवार की सुबह सतगाछी इलाके में एक मकान में लगी आग में झुलसने से मां और बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभिषेक सिकदर (50) और उसकी वृद्ध मां छवि सिकदर के रूप में हुई है। घटना नागेरबाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मां और बेटा दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। चश्मदीदों ने बताया कि अभिषेक सिकदर ने कथित तौर पर खुद घर में आग लगा दी। आग और धुएं के बीच मां और बेटे ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वे सुरक्षित बाहर नहीं आ सके और श्वास रुकने के कारण उनकी मौत हो गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इसके बाद कमरे से मां-बेटे के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पड़ोसियों ने बताया कि 40 साल का अभिषेक पढ़ाई में बहुत मेधावी था। इलाके में उसकी अच्छी साख भी है। कुछ दिन पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह अवसाद में रहता था। इतना ही नहीं, हाल ही में उसने कथित तौर पर अपना दिमागी संतुलन भी खो दिया था। वह अपनी 70 साल की मां छवि सिकदर के साथ रहता था। शुक्रवार लड़के के घर से धुआं निकलता देखा गया था। लेकिन आग कैसे लगी? क्या आग शॉर्ट सर्किट से लगी? या दोनों ने जानबूझकर आग लगाकर आत्महत्या की? यह सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल, नागेरबाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in