मोगरा में सेना भर्ती संबंधी जागरूकता सेमिनार

जागरूकता अभियान के दौरान ली गई तस्वीर
जागरूकता अभियान के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : मोगरा के बागाटी स्थित श्रीगोपाल बनर्जी कॉलेज के एनसीसी सब-यूनिट की पहल पर कॉलेज के सेमिनार हॉल में भारतीय सेना में भर्ती संबंधी एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देबाशीष मुखोपाध्याय ने की। बैरकपुर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) के प्रतिनिधि सूबेदार पी. एस. राजन और हवलदार राजवेंद्र प्रसाद ने अग्निवीर योजना तथा नियमित सेना भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर और स्लाइड शो के माध्यम से उन्होंने सेना में भर्ती की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, शारीरिक और लिखित परीक्षा के विभिन्न चरणों तथा प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों से छात्रों को अवगत कराया। एनसीसी कैडेटों के लिए सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देबाशीष मुखोपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को नए रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करते हैं और उनमें देशसेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना आज के समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन खोकन भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार से कैडेटों के भीतर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति तथा आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है और उन्हें सेना में करियर बनाने का अवसर भी प्राप्त होता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in