

कोलकाता : महानगर में साइकिल सवार व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गये। घटना हेस्टिंग्स थानांतर्गत सेंट जॉर्ज रोड की है। घटना को लेकर इकबालपुर के रहनेवाले महफूज आलम ने हेस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महफूज आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि ताया कि 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह सेंट जॉर्ज रोड पर चैपल रोड और जुबली लाइन के बीच साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास आए और पीछे से उनकी शर्ट के जेब में रखा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि वह मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट नहीं कर सके। घटना के बाद महफूज आलम अपने घर चले गए और परिवार के सदस्यों से चर्चा करने के बाद हेस्टिंग्स थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि यदि वे बदमाश सामने आए तो वे उन्हें पहचान सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर मोबाइल फोन बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर मामले की जांच कर रही है।