चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश

गिरीश पार्क के मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक से उसका महंगा मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना गिरीश पार्क थाना अंतर्गत मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट इलाके की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोड़ासांको थाना क्षेत्र के 7/ए, मित्रा लेन निवासी मोहम्मद शिबली 18 मई की रात करीब 12:45 बजे मुख्तारम बाबू स्ट्रीट और सेंट्रल एवेन्यू के चौराहे के पास, मेघना साड़ी शॉप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित के मुताबिक, पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। मोबाइल छीनने के बाद दोनों अभियुक्त दक्षिण दिशा की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए। शिबली ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गिरीश पार्क इलाके में एक महिला ने युवक पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अभियुक्त ने कुछ दिनों पहले उससे दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए कहने पर उसने मना कर दिया।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in