तीन दिन से लापता बस ड्राइवर का तालाब में मिला शव

निमता थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : उत्तर दमदम के निमता थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामाप्रसाद नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक तालाब से युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बप्पा दास के रूप में हुई है। वह पेशे से बस चालक था और पिछले तीन दिनों से लापता था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बप्पा दास निमता-हावड़ा रूट की मिनी बस चलाता था। वह मंगलवार को अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में एक शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही निमता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बप्पा दास के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in