मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट अग्निकांड के बाद होटल-गेस्ट हाउस का किराया बढ़ा

बांग्लादेशी पर्यटकों की तस्वीर
बांग्लादेशी पर्यटकों की tasvir
Published on

बांग्लादेशी पर्यटक परेशान

बांग्लादेशी पर्यटक ने यह कहा:

एसके सैयद ने बताया कि वह मेडिकल संबंधी काम से कोलकाता आए थे। आग की घटना के बाद इलाके के कई होटल बंद हो गए हैं। इसके कारण होटल में ठहरने और खाने-पीने का खर्च कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते खर्च और रहने की परेशानी के कारण उन्हें तय समय से पहले ही बांग्लादेश लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इलाज के लिए आए पर्यटक भी परेशान एक अन्य पर्यटक इमरान ने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए करीब दो महीने पहले होटल की बुकिंग कराकर कोलकाता आए थे। लेकिन यहां पहुंचने पर मार्विक्स स्ट्रीट स्थित होटल बंद मिला। इसके बाद वह कई घंटों से दूसरे होटल की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कमरा नहीं मिल पा रहा है। इलाके के कई होटल प्रबंधकों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। वहीं, अन्य बांग्लादेशी पर्यटकों ने अग्निकांड को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन को पहले ही सख्त कदम उठाने चाहिए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in