नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी को बिहार के आर्केस्ट्रा बैंड में बेचा!

अपहृत किशोरी का बिहार के मोतिहारी से उद्धार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर कोलकाता की किशोरी को बिहार के आर्केस्ट्रा बैंड में बेचने का मामला सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर किशोरी का उद्धार कर लिया। घटना टॉलीगंज थाना इलाके की है। टॉलीगंज थाने की पुलिस ने बिहार के पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी के चिरैया थाना इलाके से किशोरी का उद्धार किया। उसे एक महिला ने आर्केस्ट्रा बैंड वाले को सौंप दिया था। पुलिस ने मामले में किशोरी को बिहार ले जाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को अपहृत किशोरी की मां ने टॉलीगंज थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करायी। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक महिला उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर साथ ले गयी है। इसके बाद से उसका बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को उसक बेटी ने एक मोबाइल से फोन कर कहा कि उसे जबरन एक जगह कैद रखा गया है। ऐसे में महिला को जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच करने पर पता चला कि वह बंद है। हालांकि नंबर बिहार के मोतिहारी का पाया गया। इसके बाद किशोरी की तलाश में टॉलीगंज थाने की तीन टीमें बिहार और आसनसोल के लिए रवाना हुई। बिहार के पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि किशोरी को चिरैया थाना इलाके में मौजूद न्यू निशा आर्केस्ट्रा बैंड को बेचा गया। इसके बाद पुलिस ने आर्केस्ट्रा के ठिकाने पर छापामारी कर किशोरी का उद्धार किया। वहां से किशोरी को ले जाने वाली महिला को भी हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपित महिला बिहार की रहनेवाली है और उसने किशोरी को नौकरी दिलाने का लालच देकर जाल में फंसाया था। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसने अब तक कितनी किशोरियों की तस्करी की है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in