बड़ाबाजार यूथ सेंटर की खूंटी पूजा में पहुंचे मंत्री उमेश राय

Kolkata
बड़ाबाजार यूथ सेंटर की खूंटी पूजा
Published on: 

कोलकाता: बड़ाबाजार यूथ सेंटर की ओर से काली पूजा के लिए हो रहे खूंटी पूजा के शुभ अवसर पर कोलकाता के स्ट्रैंड बैंक रोड स्थित परिसर में आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के मंत्री उमेश राय ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

आयोजन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, हरेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अमन मिश्रा, आदित्य नारायण दुबे, विनोद मिश्रा, काली नाथ सिंह,

लिपटन साव, अमर पांडेय, अजीत सिंह, संजय शर्मा, पृथ्वी पांडेय, विनोद सिंह, दिनेश शर्मा, प्रभात साव, किशन सोनकर, राजू अरोड़ा, कृष्णेंदु माइती, अनिल सिंह, मनीष सिंह, रामाकान्त नायक, संजय सिंह, समीर दे, विनोद दुबे और बबलू दुबे समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

पूजा के अवसर पर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन में शामिल अतिथियों ने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in