मिलिंद सोमन ने किया JBG कोलकाता मैराथन के फिनिशर मेडल का अनावरण

प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रेजर हंट में हिस्सा लिया
Kolkata
JBG कोलकाता मैराथन
Published on: 

कोलकाता : JBG कोलकाता मैराथन 2026 के 11वें संस्करण के आधिकारिक फिनिशर मेडल का अनावरण शुक्रवार को कोलकाता पुलिस एथलेटिक क्लब में किया गया। इस मौके पर मैराथन के फेस मिलिंद सोमन और महिला पेसर्स की मेंटर अंकिता कोंवर मौजूद रहीं।

29 नवंबर 2026 को होने वाली यह मैराथन पूर्वी भारत की एकमात्र World Athletics Labelled Full Marathon है, जिसमें 15 हजार से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रेजर हंट में हिस्सा लिया।

इसके बाद पांच टीमों ने जिगसॉ पजल के जरिए फिनिशर मेडल का सामूहिक रूप से अनावरण किया। अंकिता कोंवर ने 50 महिला पेसर्स के लिए विशेष रणनीति और मोटिवेशन मास्टरक्लास आयोजित की।

इसमें स्प्लिट मैनेजमेंट, गति बनाए रखने, हाइड्रेशन और कोर्स रणनीति पर चर्चा हुई। मैराथन के रेस डायरेक्टर निशांत महेश्वरी ने बताया कि मेडल को प्रतिभागियों की मेहनत और उपलब्धि का प्रतीक बनाया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in