कसबा में बच्ची का यौन शौषण, अधेड़ गिरफ्तार

लोगों ने अभियुक्त को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में एक बच्ची को जबरन अपने कमरे में ले जाकर उसका यौन शौषण करने का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है। घटना कसबा थानांतर्गत राजडांगा इलाके की है। अभियुक्त का नाम मनोज कुमार राय है। वह बिहार के वैशाली का रहनेवाला है। लोगों ने अभियुक्त को रंगेहाथ पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। अभियुक्त को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित 8 साल की बच्ची और अभियुक्त का घर आस-पड़ोस में है। बच्ची अपने बड़े भाई के साथ आए दिन अभियुक्त के घर में खेलने के लिए जाती थी। रविवार की शाम को वह अचानक अपने घर से गायब हो गयी । आरोप है कि मोबाइ पर वीडियो दिखाने के बहाने से अभियुक्त अपने कमरे में बच्ची को ले गया और उसका यौन शौषण किया। आरोप है कि इस बीच बच्ची को काफी देर तक गायब पाकर उसके परिजनों और अन्य पड़ोसियों नेउसकी तलाश शुरू की । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे में जाने पर उन्होंने उसे बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। ऐसे में लोगों ने पहले अभियुक्त की जमकर पिटायी की और बाद में उसे थाने में ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर यह पता लगा रही है कि अभियुक्त ने इससे पहले भी बच्ची पर किसी तरह का अत्याचार किया था या नहीं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in