फाइल फोटो
फाइल फोटो

जोका-माझेरहाट रूट पर 5 मई से बढ़ेंगी मेट्रो सेवाएं

अब 22 मिनट के अंतराल पर 40 मेट्रो सेवाएं मिलेंगी
Published on

कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोलकाता मेट्रो रेलवे 5 मई यानी सोमवार से जोका और माझेरहाट स्टेशनों के बीच चलने वाली पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब इस खंड पर प्रतिदिन कुल 40 मेट्रो सेवाएं (20 अप और 20 डाउन) संचालित की जाएंगी। ये सभी ट्रेनें लगभग 22 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में यात्रियों को केवल 18 सेवाएं (9 अप + 9 डाउन) मिल रही हैं, जिनका अंतराल 50 मिनट का है। नई व्यवस्था केवल सोमवार से शुक्रवार तक लागू होगी। शनिवार और रविवार को पूर्ववत सेवा रहेगी। समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है। माझेरहाट से पहली मेट्रो अब सुबह 8:27 बजे रवाना होगी, जो पहले 8:55 बजे चला करती थी। वहीं, जोका से पहली मेट्रो सेवा सुबह 8:30 बजे उपलब्ध होगी। अंतिम मेट्रो सेवा भी अब पहले की तुलना में कुछ पहले रवाना होगी। माझेरहाट से आखिरी ट्रेन 15:28 बजे और जोका से 15:28 बजे चलेगी।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in