यात्री के ट्रेन के आगे कूदने के कारण मेट्रो सेवाएं बाधित

रवींद्र सरोवर स्टेशन पर एक यात्री के ट्रेन के सामने कूदने के बाद रविवार को ब्लू लाइन पर कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं लगभग 50 मिनट तक बाधित रहीं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाताः रवींद्र सरोवर स्टेशन पर एक यात्री के ट्रेन के सामने कूदने के बाद रविवार को ब्लू लाइन पर कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं लगभग 50 मिनट तक बाधित रहीं। ट्रेन के आगे कूदने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पास के अस्पताल ले जाया गया।

मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशन के बीच फिलहाल सुबह 10:45 बजे से 11:33 बजे तक सीमित सेवाएं संचालित की जा रही थीं। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ब्लू लाइन के पूरे मार्ग पर 48 मिनट की देरी के बाद पूर्वाह्न 11.33 बजे से सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।’’

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मौके आए हैं जब मेट्रो के आगे कोई न कोई कूद जा रहा है जिससे मेट्रो परिचालन ठप हो जा रहा है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जब ऑफिस टाइम पर ऐसी घटना होती है तो मेट्रो स्टेशनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in