मारवाड़ी संस्कृति मंच के ‘वंदे मातरम्’ समारोह में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना प्रमुख रही
Kolkata
मारवाड़ी संस्कृति मंच का ‘वंदे मातरम्’ समारोह
Published on

कोलकाता : स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी संस्कृति मंच की ओर से न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में 80वें स्वाधीनता दिवस तथा ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना प्रमुख रही।

विशेष रूप से तैयार अमर जवान ज्योति और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिकृति पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्तता और लोकभवन के निर्धारित कार्यक्रम में समय परिवर्तन के कारण कई मंत्री, सांसद एवं धार्मिक जगत की हस्तियां शामिल नहीं हो सकीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

ब्रह्मकुमारी संस्था के सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति विशेष रही। देशभक्ति संगीत संध्या में राजेश सादानी, सुस्मिता दे, अभिषेक सिन्हा और मोनालिसा दास ने प्रस्तुति दी। बीट बस्टर्स के सौजित दास व सोमाली दास के निर्देशन में नृत्य-नाटिका के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखाई गई। मिलिट्री बैंड ने भी माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष ललित प्रहलादका, चेयरमैन ललित बेरीवाला, अध्यक्ष मनीष खेमका, मुख्य सलाहकार एनके अग्रवाल, सचिव विकास पोद्दार सहित अरुण कुमार भुवालका, विनय दूबे, संजय अग्रवाल, दिनेश संचेती, सूरज चोखानी, महाबीर बंका, आदित्य मूंधड़ा, अंजनी धानुका, विनोद अग्रवाल, कमल अग्रवाल, परीक्षित गुप्ता, विजय चांदगोठिया, मनीष ढंढारिया तथा महिला विंग की चंदा प्रहलादका, अनु बागला, सुधा अग्रवाल, अंजू संचेती और निकिता भुवालका की सक्रिय भूमिका रही।

उद्योगपति अशोक तोदी, रमेश सरावगी, शंकर लाल अग्रवाल, गोपाल नरेडी, सुनील एवं अनिल अग्रवाल, संजय सराफ (पपलू), श्यामलाल अग्रवाल, सुभाष खेरिया, उमेश मिश्रा, विकास जायसवाल, अक्षय बीरजराजका और अनुपम घोष समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रकाश चंडालिया के संचालन में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in