सदारशहर परिषद के ‘जर्नी टू सक्सेस 2.0’ में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Kolkata
विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Published on

कोलकाता : विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सदारशहर परिषद, कोलकाता की ओर से ‘Journey to Success 2.0 – A Day of Recognition, Inspiration & Musical Celebration’ का आयोजन भारतीय भाषा परिषद ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भरत दुग्गड़ ने किया वहीं विशेष अतिथि के रुप में सुरेंद्र बेंगानी की उपस्थिति रही। समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। मनोज कुमार चंडालिया, नलिन भंसाली, यशश्री बोथरा और जुगराज दुग्गड़ ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदारशहर परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा, संयोजकगण सुनील जैन, राजेश गोठी, रोहित दुग्गड़, नमन जैन, प्रकाश नाहाटा, प्रभात बैद प्रीति सोमानी एवं राहुल सोमानी, तथा सचिव श्री दिनेश चोराड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी के रूप में हंसराज अमित श्यामसुखा, राजेंद्र कुमार पटावरी, तेजकरण बच्छावत, गुलाब पींचा तथा प्रदीप सेठिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। परिषद ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in