एमसीकेवीआईई में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक से नवाजा गया

2025 और 2026 बैच के 29 छात्र सम्मानित, दो विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे मुख्य अतिथि
Howrah
एमसीकेवी
Published on: 

हावड़ा : एमसीकेवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (एमसीकेवीआईई) की ओर से शनिवार को संस्थान परिसर स्थित मलय मंच ऑडिटोरियम में 2025 एवं 2026 के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया। एनएएसी से ए ग्रेड प्राप्त स्वायत्त संस्थान के इस समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेलूर मठ के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद महाराज तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, पश्चिम बंगाल के कुलपति प्रो. (डॉ.) तापस चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गणेश वंदना से समारोह का शुभारंभ हुआ।

एमसीकेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम, ईमानदारी और निरंतर सीखने की भावना को सफलता का आधार बताया। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों में अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

समारोह में कुल 29 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए। इनमें 2024-25 बैच के 15 और 2025-26 बैच के 14 विद्यार्थियों को रजत पदक मिले। दोनों बैचों के कॉलेज टॉपर्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को भावुक बना दिया। अंत में संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभिजीत लाहिड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News