

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दि कलकत्ता इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (CETA) की ओर से 17 नवंबर 2026 को मायरा बैंक्वेट, कोलकाता में भव्य दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुमिनो के श्री देवेन्द्र गोयल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीमियर पावर प्रोडक्ट के श्री धर्मेन्द्र डागा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.डी. बागड़ी द्वारा सदस्यों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।
उन्होंने मुख्य अतिथि देवेन्द्र गोयल को माला पहनाकर सम्मानित किया। अमित झुनझुनवाला और जितेन्द्र बैद ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। वहीं, उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश तोषनीवाल ने धर्मेन्द्र डागा का स्वागत किया तथा संयोजक मयंक राठी और मिनेष ठकरार ने उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया। दोनों अतिथियों ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में CAIT के सुभाष अग्रवाल, CWBTA के अध्यक्ष सुशील पोद्दार, CEDA के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा सहित CETA के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे। ‘गाओ ना इंडिया’ की ओर से प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार सिंघी ने किया, जबकि सूर्य प्रकाश तोषनीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
आयोजन की सफलता में मयंक राठी, आदित्य अग्रवाल, आलोक डागा, रजत गोयल और गौतम बेगानी का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में सदस्यों एवं महिलाओं की भागीदारी से समारोह आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक बना।मीडिया प्रभारी बृजेश लड्ढा के द्वारा सूचना प्रदान की गई।