

कोलकाता : पार्क होटल में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जेम एंड ज्वेलरी समिट का समापन कल हुआ। इस समिट में कोलकाता के जेम एंड ज्वेलरी से जुड़े व्यवसायियों के साथ-साथ मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली से आए समृद्ध ज्वेलरी व्यवसाय से संबंधित संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रतिनिधियों ने अपने भाषणों और प्रस्तुतियों के माध्यम से जौहरी समाज को आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मार्गदर्शन दिया और नई तकनीकों के विकास पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर बंगाल के वाणिज्य मंत्री श्री दासगुप्ता ने कहा कि सरकार ज्वेलरी उद्योग के साथ मिलकर कार्य करेगी और इस दिशा में विशेष ध्यान देने का निर्देश मुख्यमंत्री जी ने सभी मंत्रालयों के अधिकारियों को दिया है।
राज्य के स्किल डेवलपमेंट व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगतनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार जमीन से लेकर स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर कारीगरों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कर सकती है, जिससे रोजगार पैदा हो सके और युवाओं को नौकरी मिल सके। सरकार ऐसी योजनाओं का पुरजोर समर्थन करेगी और इसके लिए प्रदेश के समस्त मंत्रालय सदैव तैयार हैं।
समिट में ICC के ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल के चेयरमैन श्री विनोद जी बामलवा, चेयरमैन श्री सुवांकर सेन, कमेटी सदस्य श्री अशोक बैगानी, श्री सनी ढोलकिया, श्री सौमिक रायचौधरी, श्री हर्षद अजमेरा, श्री समर डे, श्री सबीर सेन, श्री निशित चंद्रानी, विजय सोनी एवं मनोज झा और प्रमोद दुगड़ आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के संस्थापक श्री रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों में ज्वेलरी व्यवसाय को लेकर इतनी विस्तृत समिट आयोजित नहीं हुई। दो दिनों में वक्ताओं से ज्वेलरी व्यवसाय के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके लिए उन्होंने ICC के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।