

कोलकाता : मारवाड़ी बिजनेस एंड सोशल कम्युनिटी (एमबीएससी) ने अपने कारोबारी नेटवर्क को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की योजना का ऐलान किया है। महानगर के आईटीसी रॉयल बंगाल में आयोजित ‘मारवाड़ी कारोबारी पंचायत’ के दौरान संगठन ने बताया कि जल्द ही रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी में नए चैप्टर शुरू किए जाएंगे।
इसके साथ ही दुबई और सिंगापुर में भी संगठन का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।व्यापार, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस बिजनेस फोरम में कोलकाता के कई प्रमुख मारवाड़ी उद्यमियों और कारोबारी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
इनमें आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के रतन अग्रवाल, ममता बिनानी, विन पेंस के मनीष जालान, टुडेज बॉल पेन के पवन ड्रोलिया, माला साड़ीज के बिनोद केडिया, भास्कर टेक्सटाइल्स के अनिल के. चानानी और सन्मार्ग के प्रमुख संपादक विवेक गुप्त समेत कई उद्योगपति शामिल रहे।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में उपस्थित कारोबारियों ने मौके पर ही एमबीएससी की सदस्यता के लिए पंजीकरण कराया। संगठन की फाउंडर वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में विवेक कनोड़िया, सुशील कोठारी, संजय अग्रवाल, नवीन बिहानी और उदित सुरेखा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं करुणा सराफ, विकास अग्रवाल, प्रियंका सहारन, पीयूष राठी, सौरव सुरेका, प्रियंका झुनझुनवाला, अभिषेक तापड़िया और रिची मोरे समेत अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।एमबीएससी का कहना है कि नए चैप्टर और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए मारवाड़ी कारोबारियों के बीच संपर्क, व्यापारिक अवसर और आपसी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।