

कोलकाता : कोलकाता पुलिस में रविवार को इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का तबादला किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न थानों और इकाइयों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
तबादला सूची के मुताबिक, तारातल्ला के ओसी कौशिक सिंघा राय को हेयर स्ट्रीट थाने का ओसी नियुक्त किया गया है। वहीं, हेयर स्ट्रीट के ओसी लोप्संग शेरिंग भुटिया को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) में भेजा गया है। प्रगति मैदान थाने के ओसी रामचंद्रन विनोद कुमार का तबादला स्पेशल ब्रांच (एसबी) में किया गया है। उनकी जगह बहूबाजार के एडिशनल ओसी बाबाई भट्टाचार्य को प्रगति मैदान थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नारकेलडांगा के ओसी मनोज विश्वास को एसबी में स्थानांतरित किया गया है, जबकि वॉटगंज के एडिशनल ओसी शुभंकर सरकार को नारकेलडांगा थाने का नया ओसी बनाया गया है। ठाकुरपुकुर के ओसी राजीव साहू को डीडी में भेजा गया है। उनकी जगह ट्रैफिक विभाग के सुखेंदु कुमार चैल को ठाकुरपुकुर थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, राजाबागान के एडिशनल ओसी सिलास टोप्पो को तारातल्ला थाने का ओसी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, प्रगति मैदान के एडिशनल ओसी पार्थ प्रतीम चक्रवर्ती को एन्फोर्समेंट ब्रांच (ईबी) में भेजा गया है। एससीओ के सनत चट्टोपाध्याय को एडिशनल ओसी प्रगति मैदान बनाया गया है। डीडी के सुशोभन पाइक को एडिशनल ओसी राजाबागान, बंधुचरण पाल को एडिशनल ओसी बहूबाजार, श्रीमन कल्याण बोस को एडिशनल ओसी वॉटगंज तथा फहाद सोहेल को एडिशनल ओसी नारकेलडांगा की जिम्मेदारी दी गई है।