

कोलकाता : महालया के अवसर पर मनीषिका की ओर से एक हजार से अधिक नागरिकों में राशन एवं वस्त्र वितरित किए गए। पुष्करलाल केडिया द्वारा स्थापित संस्था ने बाल व्यास श्रीकान्त शर्मा के आशीर्वाद से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों की नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की।
कार्यक्रम में मनीषिका के मार्गदर्शक श्रीकान्त शर्मा बाल व्यास ने संस्था के परोपकार, मानव सेवा और गौसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परोपकार और सेवा ही मानव धर्म हैं। श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया ने परिवार और समाज को सेवा, धर्म तथा समर्पण के जो संस्कार दिए, वे सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर केड शक्ति धाम के अध्यक्ष रामअवतार केडिया, समाजसेवी मनमोहन केडिया, गौरीशंकर सराफ और स्काउट के राज्य कमिश्नर प्रबोध रंजन विश्वास सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मनीषिका के सचिव अमित केडिया, संयोजक मोहन केडिया एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने किया।
सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन, निशा, संगीता, अजय, संजीव, मयंक, शैलजा, निखिल, सुशील केडिया, सचिन अग्रवाल, दाऊ लाल बागड़ी, विनय पाण्डेय, विनोद बाचुका, पवन खेमका, गणेश सिंह, किशन झा, त्रिपुरारी झा, कुशल गुप्ता, स्वाति गुप्ता, चांदनी मिश्रा और सोनी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
पुष्करलाल केडिया स्काउट एंड गाइड ग्रुप तथा मनीषिका के सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया। अंत में मोहन केडिया ने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।