मंदिरबाजार के विजयगंज बाजार में भीषण आग

22 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
मंदिरबाजार के विजयगंज बाजार में लगी आग
मंदिरबाजार के विजयगंज बाजार में लगी आग
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिले के मंदिरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयगंज बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह आग की घटना में बाजार की कम से कम 22 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से बाजार में स्थित एक ट्रैफिक पुलिस बूथ भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब देर रात विजयगंज बाजार की एक दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार में बनी अधिकांश दुकानें अस्थायी और पास-पास होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की तेज लपटों और धुएं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मंदिरबाजार थाना पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी। सूचना पाकर दमकल की कुल तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें जयनगर से एक और डायमंड हार्बर से दो दमकल गाड़ियां शामिल थीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, आग लगने से दुकानों में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान, नकदी, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनमें भय और चिंता का माहौल है। मंदिरबाजार थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद से प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

मंदिरबाजा के विधायक जयदेव हालदार दुकानदार को आर्थिक मदद देते हुए
मंदिरबाजा के विधायक जयदेव हालदार दुकानदार को आर्थिक मदद देते हुए

मंदिरबाजार के विधायक का बयान

मंदिरबाजार विधानसभा के विधायक जयदेव हालदार ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित दुकानदारों सेबातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in