पुलिस कर्मी बनकर लूट लिया सोने का आभूषण

बागुईआटी थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में पुलिसकर्मी बनकर जालसाजों के एक गिरोह ने एक व्यक्ति से सोने के आभूषण ठग लिए। घटना बागुईआटी थाना क्षेत्र के चिनार पार्क इलाके की है। पीड़ित असीम कुमार नाथ ने इस संबंध में बागुईआटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बागुईआटी निवासी असीम कुमार नाथ ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय घर के पास की गली में दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए उनसे बातचीत शुरू की और कहा कि इलाके में सुबह एक स्नैचिंग की घटना हुई है, जिसके चलते वे जांच कर रहे हैं। इसके बाद दोनों असीम कुमार नाथ को एक सुनसान जगह पर ले गए और जांच के नाम पर उनके गहने अपने पास देने को कहा। भरोसा दिलाने पर पीड़ित ने अपनी सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठियां उन्हें सौंप दीं। बदले में आरोपितों ने उन्हें एक कागज में लिपटा पैकेट थमा दिया। जब उन्होंने पैकेट खोलकर देखा, तो उसमें गहनों की जगह पत्थर के टुकड़े मिले। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। घटना की शिकायत के आधार पर बागुईआटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपितों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in