बहस के बाद युवक की पीटकर हत्या

तपसिया थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में एक मामूली बहस को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार की देर रात तपसिया थानांतर्गत तपसिया साउथ रोड में हुई। आरोपित तौफिक अंसारी बेनियापुकुर का रहने वाला है और तपसिया में एक दुकान पर काम करता था। मृतक तारकनाथ सामंत बर्दवान का निवासी था और पास की ही एक अन्य दुकान पर काम करता था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच एक मोबाइल फोन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित तौफिक ने गुस्से में तारकनाथ को जोरदार मुक्का मारा और लगातार मारता रहा। कई जगहों पर चोट लगने से तारकनाथ सड़क पर गिर पड़ा। इसके बावजूद आरोपित ने उसे लात-घूंसे मारते रहे। घटना के दौरान बेहोश हो चुके तारकनाथ को पास की एक बहुमंजिली इमारत के सुरक्षा गार्डों ने खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तपसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपित तौफिक की पहचान की गई। रात में ही तपसिया थाने में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। बेनियापुकुर इलाके में छानबीन के बाद बुधवार को पुलिस ने तौफिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर पूरी घटना की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in