

कोलकाता: आनंदपुर स्थित वीआईपी नगर के निवासी आचार्य भावेशानंद अवधूत 1 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं। इस संबंध में साइबर अपराध का मामला सामने आया है।
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात जालसाज ने फर्जी पहचान का सहारा लेकर और नकली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर उनसे 1 लाख रुपये ठग लिए। आप है कि जालसाज ने खुद को आचार्य का परिचित बताया और उनसे आर्थिक तंगी की बात कहकर रुपए मांगे। जालसाज की बातों में फंसकर आचार्य ने उसके अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिये। बाद में असल व्यक्ति से बात होने पर उन्हें ठगी का पता चला।
इस मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।