मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर 61.80 लाख की ठगी

पीड़ित व्यक्ति ने सिंथी थाने में दर्ज करायी शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 61.80 लाख रुपये ठग लिये। घटना को लेकरके साउथ सिंथी इलाके के निवासी स्वपन कुमार चक्रवर्ती ने सिंथी थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, स्वपन कुमार चक्रवर्ती को 1 अप्रैल 2026 को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन, मुंबई से बताया। जालसाज ने दावा किया कि चक्रवर्ती के आधार नंबर का इस्तेमाल कर उनके नाम पर कैनरा बैंक, मुंबई में एक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग कथित रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा रहा है। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी प्रतीकों वाले कथित दस्तावेज और एक बयान भी भेजा, जिससे पीड़ित को विश्वास में लिया गया। आरोपियों ने उन्हें अपने पास मौजूद शेयर बेचने और रकम को “सुरक्षा व सत्यापन” के नाम पर आरबीआई में ट्रांसफर करने के लिए कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने अपने शेयर बेचकर कुल 61.80 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि जिन नंबरों से उन्हें कॉल और वीडियो कॉल प्राप्त हुए और बैंक खाते का विवरण और आधार कार्ड की प्रति भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in