सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 58.50 लाख रुपये की ठगी

आनंदपुर थाने में पीड़ित ने दर्ज करायी शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सरकारी संस्थान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 58.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित तपन कुमार महापात्र ने आनंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपित एक सरकारी स्कूल का कर्मी है और वह पीड़ित व्यक्ति के बेट का निजी शिक्षक था। आरोप है कि 11 मार्च 2019 को आरोपित ने उसकी अविवाहित बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बदले उसने 58.50 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि यह पूरी रकम अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर, चेक और नकद के माध्यम से दी गई। कुछ भुगतान बंडेल स्थित शिकायतकर्ता के निवास पर तथा कुछ आरोपित के मिदनापुर और आनंदपल्ली स्थित घर पर किए गए। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय तक आश्वासन देने के बावजूद नौकरी नहीं मिली। जब संदेह हुआ और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लगातार झूठे वादे कर मानसिक दबाव बनाता रहा। तपन कुमार महापात्र ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में है तथा बेटी का भविष्य भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in