ऑनलाइन गोल्ड में निवेश के नाम पर 27.23 लाख की ठगी

बागुईआटी थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : महानगर में ऑनलाइन गोल्ड इंवेस्टमेंट स्कीम में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 27.23 लाख रुपये की ठगी की गयी। घटना को लेकर पीड़ित पटेल खाना नागा सत्य नारायण ने बागुईआटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें ‘गोल्ड ब्लॉक चेन/गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम ’ नामक एक ऑनलाइन निवेश योजना में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। यह योजना एक फर्जी वेबसाइट महानगर में के माध्यम से संचालित की जा रही थी। बताया गया है कि 19 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 के बीच उन्होंने कुल 27.23 लाख रुपये नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में विभिन्न माध्यम के जरिए आरोपितों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी में ट्रांसफर किए। राशि प्राप्त करने के बाद भी आरोपितों ने तथाकथित ‘एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग’ और ‘क्रॉस-बॉर्डर कंप्लायंस’ शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रुपये की मांग की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल संबंधित बैंक खातों और यूपीआई आईडी की जांच कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in