इकबालपुर के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार


इकबालपुर के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार
Published on

कोलकाता : इकबालपुर थाना इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अब्दुल सुभान है। सोमवार को पुलिस ने अभियुक्त को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जहां से अभियुक्त को 7 अगस्त तक जेल हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत सूत्रों के अनुसार सुनवाई के दौरान सरकारी वकील शुभाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे के बाद की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एक महिला मरीज की सर्जरी हुई थी। आरोप है कि जब मरीज को स्ट्रेचर पर ऑपरेशन थियेटर से बाहर ले जाया जा रहा था, तब आरोपित ने उस मरीज से छेड़खानी की। पुलिस ने जांच शुरू कर अब्दुल सुभान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से लगातार पूछताछ की जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in