खुद को मकान मालिक बताकर ठग लिये 68 लाख

बहूबाजार थाने की पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : खुद को मान मालिक बताकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना बहूबाजार थाना इलाके की है।

शिकायतकर्ता की ओर से वकील सुदीप कुमार दत्ता ने अदालत में बताया कि बहूबाजार इलाके के बी.बी. गांगुली स्ट्रीट स्थित एक मकान के किराये के बिल और अन्य दस्तावेजों को जाली बनाकर उमंग पांचाल ने खुद को मकान मालिक के रूप में पेश किया। इसके बाद उसने एक अन्य संस्था को वही मकान किराये पर दे दिया। इस जालसाजी और धोखाधड़ी के कारण वास्तविक मकान मालिक को लगभग 68 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

घटना के बाद मकान मालिक ने बहूबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में सरकारी वकील राधानाथ रंग ने कहा कि मामले में दस्तावेजों की जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं और पुलिस हिरासत में जांच की आवश्यकता है।

कोर्ट ने आरोपी को 30 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जिसमें जाली दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया, ठगी में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों और ठगी की रकम के वास्तविक उपयोग की जानकारी जुटाई जाएगी।

यह मामला दस्तावेजों की जालसाजी और संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को उजागर करता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मकान किराये पर देने या लेने से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच और सत्यापन अवश्य करें ताकि इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों से बचा जा सके।

मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in