बीमार सुब्रत बक्शी से मिलने पहुंचीं ममता

पार्टी संकट के बीच 'शिष्टाचार' को लेकर चर्चा
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता बनर्जी ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी का हालचाल जाना। लंबे समय बाद घर से निकलकर वह भवानीपुर स्थित बक्शी के आवास पर पहुंचीं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सक से भी विस्तार से बातचीत की।

करीब एक घंटे तक वहां रहने के बाद ममता बनर्जी कालीघाट लौट गईं। बक्शी से मुलाकात के बाद वह चक्रबेड़िया स्थित गुजराती महिला मंडल और अभिषेक बनर्जी के 'शांतिनिकेतन' आवास भी गई थीं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद स्वास्थ्य कारणों से सुब्रत बक्शी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके अनुरोध पर ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। 75 वर्ष से अधिक आयु के बक्शी हाल ही में सर्जरी के बाद घर पर आराम कर रहे हैं। उधर, जिस समय ममता बनर्जी सुब्रत बक्शी से मिलने पहुंची थीं, उसी दौरान ईएम बाईपास स्थित तृणमूल भवन में ऋतब्रत बंद्योपाध्याय गुट द्वारा कार्यालय पर दावा और नया ताला लगाए जाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in