सोशल मीडिया पर अब भी ममता बनर्जी ‘मुख्यमंत्री’

सत्ता बदलने के बाद भी पद को लेकर बढ़ा विवाद
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी अभी भी सोशल मीडिया पर बंगाल की ‘मुख्यमंत्री’ के रूप में दिखाई दे रही हैं, जबकि वास्तविकता में वह इस पद पर नहीं हैं। उनके सोशल मीडिया पेजों पर यह स्थिति राज्य में चर्चा और हलचल का कारण बन रही है।

पश्चिम बंगाल में हालिया राजनीतिक परिवर्तन के बाद राज्य की सत्ता बदल गई है। जनादेश के अनुसार 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की अपेक्षा की जा रही थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश हुई है और उन्होंने हार स्वीकार नहीं की है।

राज्यपाल आर.एन. रवि ने निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले भी स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक उन्हें पराजित नहीं माना जाता, वे पद नहीं छोड़ेंगी और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रपति शासन का सामना करने की बात भी कही थी।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच विवाद तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ममता बनर्जी के आधिकारिक प्रोफाइल में अभी भी उन्हें “मुख्यमंत्री” के रूप में दर्शाया जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in