भवानीपुर में ममता बनर्जी का चार दिनों तक प्रचार अभियान

रैलियों की तैयारी, जनसभाओं की बनी पूरी रणनीति
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में ममता बनर्जी अब अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर पर पूरी तरह फोकस करने जा रही हैं। राज्यभर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के बाद वे दूसरे चरण में लगातार चार दिनों तक भवानीपुर में लोगों से आशीर्वाद मांगेंगी।

गुरुवार को तृणमूल सुप्रीमो की चुनावी रणनीति को लेकर भवानीपुर के सभी पार्षदों की बैठक सुब्रत बक्शी के कार्यालय में हुई। बैठक में तय हुआ कि 23 अप्रैल से मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र के आठ वार्डों में जनसभाएं और पदयात्राएं करेंगी। एक बड़े वार्ड में दो अलग-अलग स्थानों पर सभाएं आयोजित की जाएंगी।

24 अप्रैल को ममता बनर्जी जादवपुर 8बी बस स्टैंड से एक विशाल रैली में हिस्सा लेंगी। यह पदयात्रा जादवपुर, टॉलीगंज, रासबिहारी, कसबा और बालीगंज होते हुए भवानीपुर तक पहुंचेगी। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल के समर्थन में अन्य राज्यों के प्रमुख नेता जैसे अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन भी प्रचार में शामिल हो सकते हैं।

भवानीपुर में पहले ही ममता के समर्थन में प्रचार शुरू हो चुका है। इस बीच तृणमूल के पक्ष में माहौल लगातार गर्म हो रहा है। गुरुवार को तृणमूल छात्र-युवा की एक विशाल रैली निकाली गई। करीब 5 हजार युवा मतदाताओं की इस रंग-बिरंगी रैली की शुरुआत हाजरा मोड़ से होकर आशुतोष कॉलेज, प्रियनाथ मलिक रोड, टाउनसेंड रोड, चक्रबेड़िया रोड, पद्मपुकुर और हरीश मुखर्जी रोड होते हुए फिर आशुतोष कॉलेज के सामने पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली में फिरहाद हकीम , सुब्रत बक्शी समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि युवाओं के साथ-साथ स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में महिलाएं भी स्वतःस्फूर्त इस मार्च में शामिल हुईं, जिससे तृणमूल का जनाधार मजबूत होता दिखा। अब ‘घर की बेटी’ ममता बनर्जी के सड़कों पर उतरने का सभी को इंतजार है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in