काम के दबाव के कारण महिला एईआरओ ने की खुदकुशी

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में एक बार फिर मौत की खबर सामने आई है। परिवार का दावा है कि SIR (विशेष गहन समीक्षा) के काम के भारी दबाव में असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मालविका रॉय भट्टाचार्य है। वह डायमंड हार्बर की रहने वाली थीं। वह डायमंड हार्बर 2 ब्लॉक में कार्यरत थी। बुधवार को रूबी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मालविका देवी के पति अमलेश भट्टाचार्य ने बताया कि SIR के काम को लेकर उनकी पत्नी पर बेहद दबाव था। परसों रात को काम से घर लौटने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें अपमानित किया गया है। इसके बाद आधी रात में अचानक उठकर उन्होंने पति को बताया कि उन्हें नीला उल्टी हो रही है और शरीर बहुत खराब लग रहा है। उसी समय पति को शक हुआ। उन्होंने पूछा कि मालविका ने क्या खाया है? तब उन्होंने कहा, “मैंने कीटनाशक खा लिया है।” उसके बाद उन्हें धोने (वॉश) के लिए ले जाया गया। फिर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। वहाँ हालत बिगड़ने पर उन्हें रूबी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। पूरे मामले में उनके पति ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in