अवैध संबंध के कारण राजाबाजार में फल विक्रेता की हुई थी हत्या

झारखंड के गिरिडीह से पकड़ा गया अभियुक्त
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत राजाबाजार इलाके में सड़क पर धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम मुस्लिम अंसारी (44) है। अभियुक्त को रविवार सुबह झारखंड के गिरिडीह से पकड़ा गया। पुलिस ने अयुक्भित के पास से एक हथियार और एक स्कूटी भी बरामद की है। ये वस्तुएं हत्या से जुड़ी हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अवैध संबंध के कारण व्यक्ति की हुई की गयी थी। अभियुक्त की पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की की सुबह फल विक्रेता महबूब आलम (41) पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 9बजे एक युवक दुकान पर आया और अचानक धारदार हथियार से महबूब पर हमला कर दिया। यह वारदात सार्वजनिक सड़क पर लोगों के सामने हुई। आरोप है कि हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल महबूब को नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी जाहिदा खातून की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुस्लिम अंसारी नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का घर झारखंड के गिरिडीह जिले में है। वहां की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि महबूब का आरोपी की पत्नी के साथ कथित ‘अवैध संबंध’ था। इस बात के सामने आने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। पुलिस को संदेह है कि इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पूरे मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in