सिंथी सोना लूटकांड : दुबई से लौटते ही पकड़ा गया 'किराए का डकैत'

पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट से अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सिंथी इलाके में 3 करोड़ रुपये का सोना लूटने के बाद वह दुबई चला गया। करीब डेढ़ महीने तक अब्बास राजा दुबई की ज्वेलरी शोरूम में सुबोध बनकर नौकरी करता रहा। विजा की मियाद खत्म होते ही कुख्यात डकैत ने वापस उत्तर प्रदेश लौटकर गांव में छिपने की प्लानिंग की थी। हालांकि लखनऊ एयरपोट पर उतरते ही कोलकाता के डीडी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंथी में 3 करोड़ रुपये के सोना लूटके मामले में पुलिस ेन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एंटी डकैती सेक्शन के अधिकारियों ने किराये के डकैत को अब्बास राजा को गिरफ्तार किया है।

यूपी से हथियार लेकर पहुंचा था कोलकाता

जानकारी के अनुसार घटना 30 अक्टूबर 2025 की है। सिँथी इलाके में एक सोने की ज्वेलरी वर्कशॉप के सामने पिस्तौल दिखाकर लूटेरों ने तीन करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था। जांच में पता चला कि डकैती में शामिल सभी आरोपी ज्वेलरी की दुकानों से जुड़े हुए थे। मास्टरमाइंड इजरायल ने अपने पुराने साथी सईदुल और मासूम के साथ मिलकर योजना बनाई। डकैती के लिए उसने उत्तर प्रदेश के अब्बास राजा को 'किराए' पर बुलाया। अब्बास यूपी से ही पिस्तौल लेकर कोलकाता आया और मासूम के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद हुगली में सोने की बंटवारा हुई। अब्बास 'कट रूट' से हुगली से ट्रेन बदल-बदलकर बर्दवान, आसनसोल होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंच गया। पुलिस ने जांच के दौरान मासूम, सईदुल और इजरायल को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में सोने का कुछ हिस्सा बरामद भी हुआ। इनकी निशानदेही पर पुलिस उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में मौजूद अब्बास के घरपहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

डकैती से पहले ही दुबई भागने की बनायी थी योजना

जांच में पता चला कि नवंबर में कोलकाता से लौटते ही अब्बास ने दुबई जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। उसने टूरिस्ट वीजा बनवाया और टिकट भी खरीद लिया। पुलिस की तलाश शुरू होने से पहले ही वह लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई भाग निकला। वहां जाकर एक परिचित की सोने की दुकान में काम करने लगा। इस बीच कोलकाता पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। हाल ही में वीजा खत्म होने पर अब्बास शुक्रवार को दुबई से लखनऊ लौटा। उसकी योजना थी कि कुछ दिन छिपकर फिर दुबई भाग जाएगा, लेकिन इमीग्रेशन विभाग ने उसे रोक लिया और कोलकाता पुलिस को सूचना दी। शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोलकाता लाया गया । पुलिस का दावा है कि अब्बास के पास अभी भी कम से कम 700 ग्राम सोना बाकी है। उस सोने की बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर उत्तर प्रदेश में छापेमारी की योजना बना रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in