महाशिवरात्रि पर रवींद्रनगर के महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रवींद्रनगर के महाकाल मंदिर में महाश‌िवरात्रि पर पूजा अर्चना के दौरान ली गई तस्वीर
रवींद्रनगर के महाकाल मंदिर में महाश‌िवरात्रि पर पूजा अर्चना के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भगवान शिव के मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रवींद्रनगर डी ब्लॉक स्थित महाकाल मंदिर में भी आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सैकड़ों पुरुष एवं महिला भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति की ओर से रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन समिति के सदस्य हरिमोहन सिंह ने बताया कि डी ब्लॉक में प्रति वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग एकत्रित होकर सामूहिक पूजा में शामिल होते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द भी सुदृढ़ होता है।कार्यक्रम में दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महेशतल्ला एक नंबर वार्ड के पार्षद सत्येंद्र सिंह ने भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बजबज के कालीपूर जूट मिल गेट  के श‌‌िव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए
बजबज के कालीपूर जूट मिल गेट के श‌‌िव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए

कालीपुर जूट मिल गेट शिव मंदिर में भव्य सजावट, हजारों भक्तों ने की पूजा

इसके अलावा बजबज के कालीपुर जूट मिल गेट स्थित शिव मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर के प्रमुख रामबालक सिंह ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। वहां हजारों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बजबज विधानसभा के विधायक अशोक देव भी मौजूद रहे और क्षेत्र में आयोजित पूजा-अर्चना की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त बजबज औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in