

कोलकाता : महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट की ओर से गत शुक्रवार को राष्ट्र शिरोमणि संत स्वामी श्री गोविंददेव गिरि महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला, शॉल और सम्मान पत्र भेंट कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही महाराज श्री द्वारा संचालित वैदिक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान, पुणे को ट्रस्ट की ओर से 1,11,111 रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया।
ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बंशीधर शर्मा ने महाराज श्री को महर्षि दधीचि भवन से संचालित विभिन्न समाजसेवी गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें निःशुल्क होम्योपैथिक क्लिनिक, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, अन्नपूर्णा योजना एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुख हैं। इन जनकल्याणकारी कार्यों की महाराज श्री ने सराहना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रदीप सूंटवाल, मंत्री नारायणदास आसोपा, भंवरलाल गोपालपुरिया, आशाराम काकड़ा, सीताराम तिवाड़ी, सीए परमानंद तिवाड़ी, जितेश शर्मा, सीए सुरेंद्र जोशी, सीए अशोक शर्मा, हरिप्रसाद पलोड़,
किशन गोपाल, मुकेश शर्मा, रविशंकर (लाला) एवं संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाराज श्री के कृपापात्र हरीश तिवाड़ी की विशेष उपस्थिति रही।