मागपा यूनियन को मिली विश्वकर्मा पूजा की अनुमति

माकपा यूनियन को मिली विश्वकर्मा पूजा की अनुमति
मागपा यूनियन को मिली विश्वकर्मा पूजा की अनुमति
Published on

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य का आदेश

हल्दिया में आईओसी के गेट पर आयोजन

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माकपा यूनियन की तरफ से हल्दिया रिफाइनरी में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसकी अनुमति के लिए पुलिस के पास आवेदन किया गया था। पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया। मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने अनुमति दे दी।

जस्टिस भट्टाचार्य ने दुर्गापुर थाने को आदेश दिया है कि बुधवार दोपहर तीन बजे तक पूजा कमेटी को पूजा का आयोजन करने की अनुमति दे दी जाए। जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस की अनुमति के बगैर फायर डिपार्टमेंट से लाइसेंस नहीं मिल पाएगा और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का दिन है। राज्य सरकार की तरफ से इसका विरोध करते हुए कहा गया कि पूजा का आयोजन सीआईएसएफ की जमीन पर किया जा रहा है। जस्टिस भट्टाचार्य ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह पूजा आईओसी के गेट नंबर एक पर की जाएगी और पोर्ट ने इसकी अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि यह पूजा निजी जमीन पर की जा रही है और इससे सरकार को आपत्ति क्या हो सकती है। राज्य सरकार की इस दलील को भी खारिज कर दिया इससे आम लोगों को असुविधा होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in