माघी पूर्णिमा पर गंगासागर के ओम भवन में भव्य सेवा शिविर

हजारों श्रद्धालुओं को मिला सहारा
गंगासागर के ओम भवन में भव्य सेवा शिविर के दौरान ली गई तस्वीर
गंगासागर के ओम भवन में भव्य सेवा शिविर के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

गंगासागर : माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोलकाता वस्त्र व्यवसायी सेवा ट्रस्ट (ओम भवन) की ओर से गंगासागर में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर रोड नंबर-5 पर, कपिल मुनि मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क सुविधाएं प्रदान की गईं। इस सेवा शिविर के अंतर्गत हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया गया। ठंड और लंबी यात्रा से थके तीर्थयात्रियों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत राहतकारी साबित हुई। इसके साथ ही करीब 4,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को सुरक्षित और आरामदायक आश्रय मिल सका। सेवा शिविर में साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ इस महा-सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, आवास और आवश्यक मार्गदर्शन की व्यवस्था दिन-रात जारी रही। इस सेवा कार्य में हर्षद मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रेश मेघानी, मुकेश सेठ, संजय भाई लुहारिवाला, चमचम भाई, विनय भाई, नरेंद्रजी चांडक, सुशीजी चांडक, नथमल सहित दिनेश भाई मेहता, राजू पटेल, पीयूष दोशी, अनु बेन, सुरेश भोजानी, मुकेश कमदार, दीपक पारेख और भरत ठक्कर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। सेवा शिविर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ओम भवन और कोलकाता वस्त्र व्यवसायी सेवा ट्रस्ट के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस प्रकार की सेवा न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करती है, बल्कि मानवता और समाजसेवा की सच्ची मिसाल भी पेश करती है। पवित्र भूमि गंगासागर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर ओम भवन का यह सेवा शिविर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in