मगराहाट में सुनसान मैदान से युवक का शव बरामद

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : दो दिनों से लापता एक युवक का शव सुनसान मैदान से बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृत युवक का नाम तापस मंडल (31) है। यह घटना मगराहाट थाना अंतर्गत गरुहाटा इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तापस पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री था और काम के सिलसिले में असम में रहता था। वह कुछ दिन पहले ही अपने घर मगराहाट लौटा था। परिवार का आरोप है कि घर लौटने के बाद तापस स्थानीय कुछ दोस्तों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे नशे की लत में पड़ गया, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई थी। परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले तापस अचानक घर से निकल गया और फिर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने मगराहाट थाने में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डायमंड हार्बर पुलिस के उच्च अधिकारी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में आतंक का माहौल है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in