

कोलकाता : तपसिया थानांतर्गत महेन्द्र राय लेन स्थित मकान से एक माध्यमिक की छात्रा का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 16 वर्षीय किशोरी को फंदे से लटकता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। उसे उद्धार कर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि किशोरी अपने मां-बाप, दादी और छोटी बहन के साथ रहती थी। परिजनों ने प्राथमिक बातचीत में पुलिस को पता चला कि किशोरी की गणित की परीक्षा खराब गयी थी। इसके बाद से वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी। गुरुवार की दोपहर जब उसके मां-बाप घर से बाहर गये थे तभी किशोरी ने कमरे के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा की साइंस की परीक्षा भी खराब हुई थी। इ बीच गणित का परीक्षा खराब होने के बाद से वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी और काफी परेशान थी। संभवत: इन्ही कारणों से उसने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारियों ने मृतका के घर का दौरा किया था। घटा के समय उसकी दादी और छोटी बहन दूसरे कमरे में मौजूद थे। उन्हें थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि छात्रा ऐसा कदम उठा सकती है।