बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती मदन मित्रा

मूत्र संबंधी दिक्कत के बाद दाखिल, हालत में सुधार
मदन मित्रा
मदन मित्रा
Published on

कोलकाता: कमरहाटी से टीएमसी विधायक मदन मित्रा को मूत्र संबंधी समस्या के कारण कोलकाता के बेले व्यू क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सोमवार को अस्पताल लाया गया था और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है तथा उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि स्वास्थ्य में सुधार जारी रहा तो उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। मदन मित्रा के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि चुनाव के दौरान और उसके बाद वह शारीरिक एवं मानसिक दबाव में थे।

फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मदन मित्रा ने कमरहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अरूप चौधरी को 5,646 मतों से पराजित किया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in