मछली पकड़ने के दौरान समुद्र में गिरने से व्यक्ति की मौत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे की दुर्घटनावश मौत हो गई। मृतक की पहचान नवकुमार भुइयां के रूप में हुई है। वह हारवुड कोस्टल थानांतर्गत कालीनगर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह एफबी सूर्य नारायण नामक मछली पकड़ने वाली नौका पर अन्य मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान काम करते समय वह नौका पर बंधी रस्सी में उलझ गया और असंतुलित होकर समुद्र में गिर पड़ा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से मृतक के परिवार और स्थानीय मछुआरा समुदाय में शोक का माहौल है। सुंदरवन सामुद्रिक मत्स्यजीवी श्रमिक यूनियन के सचिव सतीनाथ पात्र ने कहा कि यह हादसा असावधानी के कारण हुआ। उन्होंने समुद्र में कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in