सोमवार की शाम मां फ्लाईओवर पर कार में लगी आग की तस्वीर
कोलकाता सिटी
मां फ्लाईओवर पर कार में लगी आग
क़ोलकाता :
प्रगति मैदान थाना के अंतर्गत मां फ्लाईओवर पर चलती कार में सोमवार की शाम आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल के दो इंजन ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 6.32 बजे एक प्राइवेट कार जब बेलियाघाटा से पार्क सर्कस की तरफ जा रही थी तभी मां फ्लाइओवर के ऊपर उसमें अचानक आग लग गई। इसके बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए बंद कर दी गई। तिलजला ट्रैफिक गार्ड के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर दमकल के इंजन को बुलाया और आग को नियंत्रित किया। इसके बाद रेकर की मदद से 21 मिनट के अंदर आग में जली कार को फ्लाईओवर से नीचे उतार दिया गया। ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से पीक आवर्स के समय यात्रियों को ज्यादा देर तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

